पुलिस द्वारा होटल/ ढाबों में शराब पिलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई

ज्वालापुर. हरिद्वार
दिनांक 20/02/2024

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में दिनांक 19/02/2024 को होटल ढाबों में शराब पिलाने वाली के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमें बनाकर होटल ढाबों में शराब पिलाने वाली के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। तत्पश्चात सुभाष नगर निकट पीएसी गेट के पास ढाबा देवभूमि रसोई ढाबे पर चैकिंग की कार्यवाही की गई तो 04 डिस्पोजल गिलास 02 खाली पव्वे व 04 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ होटल स्वामी प्रेम सिंह गुसाईं को मौके पर धर दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम बनाम प्रेम सिंह गुसाईं पंजीकृत किया गया।

*नाम पता आरोपी*
प्रेम सिंह गुसाईं पुत्र गब्बर सिंह सिंह गुसाई निवासी ग्राम सोपखाल थाना धुमाकोट जिला पौडी गढ़वाल हाल निवासी देवभूमि रसोई होटल पीएसी रोड सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1-04 डिस्पोजल गिलास
2-02 खाली पव्वे अंग्रेजी शराब
3-04 पव्वे अंग्रेजी शराब

*पुलिस टीम*
1-का01427 रवि चौहान
2-का0724 सुरेंद्र तोमर

Related Posts

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *