पत्नी की हत्या “पति” फरार थाना श्यामपुर में हुआ मुकदमा दर्ज अभियुक्त की तलाश जारी

हरीद्वार

दिनांक 9/04/ 2023 को श्रीमती कविता निवासी रोशन धाम थाना श्यामपुर हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर पर सूचना दी कि मेरे मकान में जगत और उसकी पत्नी राधिका किराए पर रहते थे, मै रोड़ी बेलवाला ठेली चलाती हूँ , कल देर रात्रि में घर वापस पहुंची तो देखा कि जगत के कमरे का बाहर से कुंडा लगा था, आवाज देने पर कोई नहीं उठा कुंडा खोल कर देखा तो राधिका जमीन पर पड़ी थी जिसके चेहरे तथा गले में कटे के निशान थे मैंने उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठी तथा जगत भी मौके से फरार था, जिस सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे संगीन अपराध के दृष्टिगत तत्काल घटनास्थल हेतु फोरेंसिक टीम और स्वान दल को मौके पर बुलाया गया मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए बाद पंचायतनामा कार्यवाही के शव को पीएम हेतु मोर्चरी जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैl

उक्त के संबंध पर थाना श्यामपुर पर धारा 302 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा अभियुक्त की तलाश जारी है।

*फरार पति *

1- जगत हाल पता रोशनधाम वाली गली गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

*मृतका*
श्रीमती राधिका पत्नी जगत हाल निवासी रोशन धाम वाली गली गाजिवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष.

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *