भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी संग खिंचाई फोटो, अब जाएगा जेल

हरीद्वार

जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है और अगर नवागंतुक मुखिया की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रहती है।

कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं और अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं।

ऐसे ही भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर का सलमान चिन्हित हुआ है। जो कोतवाली मंगलौर से मु०अ०सं० 15/2023 धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में वांछित है, एसएसपी के निर्देश पर उक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा उपरोक्त सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंचा लेंगे और आम जनता को धोखे में डालेंगे। एसएसपी द्वारा उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई व उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया है।

Related Posts

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *