मनचले युवक को भारी पड़ा प्रेशर हॉर्न का शौक, बाइक अब थाने के आंगन में खड़ी

हरीद्वार-06 प्रेशर हॉर्न लगी स्प्लेंडर बाइक को किया गया सीज, युवक पैदल घर जाने को हुआ मजबूर

पूरी शानो-शौकत से निकलता था बाजार के बीच, प्रेशर हॉर्न की आवाज से राहगीर भी थे परेशान

थाना झबरेड़ा

कस्बा झबरेड़ा निवासी युवक अयान पुत्र यामीन को अपनी स्प्लेंडर बाइक पर 06 प्रेशर हॉर्न लगाकर सरेआम घूमना मंहगा पड़ा। चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े युवक को ग्यारह नम्बर की गाड़ी से ही घर निकलना पड़ा क्योंकि मॉडिफाइड प्रेशर हॉर्न लगाने पर युवक की बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

युवक को पैदल लौटता देख कस्बा झबरेड़ा के उन राहगीरों ने भी राहत की सांस ली जो युवक के कानफोडु हॉर्न की आवाज सुनकर तकलीफ में थे।

  • Related Posts

    हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

      हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

    मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

      *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *