बहादराबाद पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचे वाहन चोर

 
 
   हरिद्वार
 
वाहन चोरी होने पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने व जल्द खुलासे हेतु  एसएसपी हरिद्वार  अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा-निर्देश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने दिनांक 13.11.2022 बीएचईएल तिराह बहादराबाद से चोरी ई-रिक्शा की तलाश करते हुए 48 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा। अभियुक्तों की निशांदेही पर बहादराबाद व ज्वालापुर से चोरी किए गए दो इलैक्ट्रिक रिक्शा सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
 
पुछताछ में अभियुक्त प्रवीण ने बताया कि वह दिल्ली के आस पास नरेला व पश्चिमी दिल्ली मे कई ई रिक्शे चोरी कर उनकी बैटरी शामली मे सस्ते दामो में बेच दिया करता था। शामली मे ही संदीप से मुलाकात हुई और यह दोनो हरिद्वार आकर ई रिक्शा चोरी करने लगे।  
 
*अभियुक्तों का विवरण-* 
1- प्रवीण कुमार पुत्र रंधीर सिंह निवासी स्वतंत्रता नगर थाना नरेला पश्चिमी दिल्ली।    
2- सन्दीप पुत्र वीरपाल निवासी प्रेमनगर ऐलमनाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0
 
 
 *बरामदगी* 
1- ई रिक्शा मय बेटरी नम्बर UK08ER-5227 (बहादराबाद से चोरी )
2- ई रिक्शा मय बेटरी नम्बर UK08ER 1638 (ज्वालापुर से चोरी )
3- मोटर साईकिल UP20AB1807 (घटना में प्रयुक्त वाहन) 
 
*पुलिस टीम* 
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
3- का 1288 सुभाष राणा
4- का0 462 मोहर सिंह
5- का0 1009 मुकेश नेगी
6- का0 1048 अमित भट्ट
7- का सुशील चौहान

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *