16 जीवित कछुए बरामद

 हरिद्वार– पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन व एoएसoपीo/ पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर  के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत तथा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में मुख्य मार्ग से ग्राम बहार पीली जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग के दौरान गैंडीखाता की और से आ रही मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग पर रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल रोककर वापस गाड़ी खाता की तरफ घुमाकर मोटर साइकिल चालक तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पकड़े गए बैग को त छोड़कर जंगल की ओर भाग गए बैग को खोल कर चेक किया तो वन्य जीव संरक्षण से संबंधित 16 जीवित कछुए बरामद हुए फरार दोनों अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया तो घने जंगल का लाभ लेकर फरार हो गए अभियुक्तों की मोटरसाइकिल के आधार पर जानकारी कर शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी बरामद वन्य जीव तथा मोटरसाइकिल के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 119 /22 धारा 9 /39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया बरामदा 16 जीवित वन्य जीव कछुआ को उचित रेख देखे हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *