ढोल नगाड़े संग पेशेवर अपराधियों के घर पहुंची पुलिस

झबरेड़ा. हरीद्वार

पेशेवर अपराधियों के पेंच कसने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत पेशेवर अभियुक्तों दिलशाद व तबरेज को जिलाबदर करने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट से आदेश प्राप्त किए।

प्राप्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम आज दिनांक 20.05.2023 को थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत दोनों अभियुक्तों क्रमशः दिलशाद व तबरेज के घर पर पहुंची। अभियुक्तों के घरों में ढोल नगाड़े सहित जिलाबदर आदेश की मुनादी कराने के पश्चात दोनों अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश जनपद सहारनपुर की सीमा में पार कराकर 15-15 दिवस हेतु जिले से बाहर रहने की चेतावनी दी गई।

अभियुक्त दिलशाद थाना क्षेत्र में बलवा के अपराध कारित करने तथा अभियुक्त तबरेज चोरी का अभ्यस्त है।

*अभियुक्त का विवरण-*
1- दिलशाद पुत्र शकील पुत्र निवासी खजूरी थाना झबरेड़ा
2- तबरेज पुत्र स्वर्गीय शहीद निवासी खजूरी थाना झबरेड़ा

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *