अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में  शुक्रवार को  भी  अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि  डैन्सो चौक के पीछे, सिडकुल , सलेमपुर हरिद्वार में श्री संजय अग्रवाल द्वारा विकसित की गयी अवैध कालोनी कृष्णा एन्कलेव को सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक , अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार  व् स्टाफ के  द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी। 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

Related Posts

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

हरिद्वार दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *