किसी भी दशा में अवैध खनन/ परिवहन / भंडारण कर्ताओ को छोड़ा नही जायगा-जिलाधिकारी

 हरिद्वार–जनपद व तहसील हरिद्वार के अंतर्गत दादूबास क्षेत्र से गत दिवसो से अवैध खनन/ अवैध परिवहन की मिल रही सूचनाओ / शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा पूर्व में प्रशासन एवम खनन विभाग को दिए गए कड़े निर्देशो के क्रम में आज उपजिलाधिकारी हरिद्वार (श्री पूरण सिंह राणा) एवं खनन अधिकारी (श्री रवि नेगी) द्वारा क्षेत्र में औचक निरक्षण किया, औचक निरीक्षण के दौरान एक 10 टायर डम्फर स0 uk08cb 7475 को कर्सर से तैयार उपखनिज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मोके पर सीज किया गया, सुपुद्गी थाना इमलीखेड़ा में दी गई।

मोके पर वाहन चालक द्वारा बयान में उपखनिज को दादुबॉस में स्थित कर्सर में लाया बताए जाने पर संबधित कर्सर को अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने/ अन्य अनिमितताओं के दृष्टिगत अग्रिम आदेशो तक सीज कर अवैध खनन/ परिवहन कर्ता के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्या को जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया जा रहा है।

मोके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी एवम खान अधिकारी का कथन है कि *जिलाधिकारी * द्वारा जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है, किसी भी दशा में अवैध खनन/ परिवहन / भंडारण कर्ताओ को छोड़ा नही जायगा।

Related Posts

नशे में वाहन चला रहे 02 चालक पुलिस ने लिये हिरासत में, दो

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे…

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *