होली पर हुडदंग कर लड़ाई झगडे का मुख्य आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

कनखल। हरीद्वार
दिनांक 8 /03/2023 को अकित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी निवासी शिव विहार कॉलोनी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार द्वारा सोनू सरदार, सत्यम जाट, रोहन राजपूत, पारस, शिवराज जाट, अनमोल चौहान, कुश सिंह निवासी जगजीतपुर व अन्य 8-10 लोगों द्वारा मारपीट व तलवार से घायल करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुरुकुल जाने वाली सड़क पर मिलन वाटिका के पास से घटना के मुख्य आरोपी अभियुक्त सानू उर्फ सरदार को दबोचा गया। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

अभियुक्त द्वारा होली पर्व के दिन कुछ व्यक्तियों पर आपसी कहासुनी होने पर तलवार से हमला कर दिया था जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सानू कुमार सिंह उर्फ सानू सरदार पुत्र धर्मपाल राठी निवासी मकान नंबर 34 धोबी मोहल्ला गुरुकुल चौक गुरुकुल कांगड़ी कनखल

*अपराधिक इतिहास*
*1* मुकदमा अपराध संख्या 156/2022 धारा 323/584/506 भादवि

*2* मुकदमा अपराध संख्या 78/2023 धारा 147 /148 149 /323 /504 /506/307 भादवि

*बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त तलवार

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *