जिलाधिकारी ने दिये पटाखों के गोदाम में आग लगने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की नेे पत्रांक 1773 दिनांक 20 फरवरी 2023 के माध्यम से, सनातन धर्मशाला (पंचायती धर्मशाला) के ठीक बराबर में श्री आलोक जिन्दल पुत्र भी प्रसन्न प्रकाश निवासी मोहल्ला कानूनगोयान रुड़की स्थित, पटाखों के गोदाम में दिनांक 20.02.2023 को, आग लगने पर 04 लोगों की आग में जलने के कारण मृत्यु एवं 03 व्यक्तियों के घायल होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस दुर्घटना में 04 लोगों की आग में जलने के कारण मृत्यु एवं 03 व्यक्तियों के घायल होने जैसे गम्भीर प्रकरण के दृष्टिगत इस घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की को जाँच अधिकारी नामित किया है तथा निर्देशित किया है कि जाँच अधिकारी इस घटना की तत्परता से विस्तृत एवं सुस्पष्ट आख्या 15 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
…………….

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *