हरिद्वार- पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर  के कुशल पर्यवेषण व प्रभारी निरीक्षक  भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत भगवानपुर क्षेत्र में अवैध शराब की धर पकड़ हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया। परिणाम स्वरूप आज दिनांक- 10.09.2022 को जरिये मुखबिर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उ0प्र0 हरियाणा की तरफ से 03 व्यक्ति एक ट्रक व मारूति कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भारी मात्रा में हरियाणा चण्डीगढ़ की अवैध अंग्रेजी शराब भगवानपुर की तरफ आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम चौकी मण्डावर बोर्डर चैक पोस्ट पर चैकिंग करने लगे। फलस्वरूप दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा वाहन ट्रक आइसर ट्रक सं0 UK07CB- 3708 व एक मारूति कार न0- UP15BZ- 1516 को रोककर चैक किया जिसे जितेन्द्र पुत्र हरचन्द निवासी ग्राम नगला दहेली थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0 चला रहा था। तथा ट्रक में एक अन्य व्यक्ति अनिल पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी म0न0- 165 लखीबाग थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून बैठा हुआ था। तथा कार में बैठे व्यक्ति अपना नाम शाना राजा पुत्र चौधरी मांगा निवासी मण्डावर थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0 बताया। उक्त वाहनो पर लगी नम्बर प्लेट के नम्बर को चैक करने पर नम्बर प्लेट फर्जी पायी गयी। तत्पश्चात तीनो व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन ट्रक व कार में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का को होना स्वीकार किया। जिसके पश्चात अभि0गण 1- जितेन्द्र पुत्र हरचन्द निवासी ग्राम नगला दहेली थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0, 2- अनिल पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी म0न0- 165 लखीबाग थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून व 3- शाना राजा पुत्र चौधरी मांगा निवासी मण्डावर थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0 को 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय एक आइसर ट्रक मय एक मारूति कार फर्जी नम्बर प्लेट के साथ चौकी मण्डावर बोर्डर चैक पोस्ट भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 875/2022 धारा 420/465/482 IPC व 60/72 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभि0गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।
नाम पता अभि0गण सम्बन्धित मु0अ0सं0- 875/2022 धारा 420/465/482 IPC व 60/72 आब0 अधि0
1- जितेन्द्र पुत्र हरचन्द निवासी ग्राम नगला दहेली थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0
2- अनिल पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी म0न0- 165 लखीबाग थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
3- शाना राजा पुत्र चौधरी मांगा निवासी मण्डावर थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0
बरामदगी सामान का विवरणः-
1- 50 पेटी (2400 पव्वे) अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का
2- एक आइसर ट्रक फर्जी नम्बर प्लेट
3- एक मारूति कार फर्जी नम्बर प्लेट
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी) मंगलौर , हरिद्वार
2- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षर) थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 लोकपाल सिंह (IC/OP मण्डावर) थाना भगवानपुर
4- उ0नि0 कर्मवीर सिंह (IC/OP तेज्जूपुर) थाना भगवानपुर
5- का0 शूरवीर सिंह थाना भगवानपुर
6- का0 हिमान्शु थाना भगवानपुर
7- का0 अमित रावत थाना भगवानपुर
8- का0 विनय थपलियाल थाना भगवानपुर
9- का0 संजय पंवार थाना भगवानपुर
10- का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
11- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *