प्रॉपर्टी डीलर से 01 करोड़ की फिरौती मांगने सम्बन्धित मामले में हरिद्वार पुलिस ने दबोचा ₹5000/- का इनामी

ज्वालापुर. हरीद्वार

आर्यनगर ज्वालापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर को कॉल कर एक करोड़ रूपए की फिरौती मांगने सम्बन्धी प्रकरण में लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी अभियुक्त नवीन को एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों के अनुक्रम में गठित टीम द्वारा हिसार हरियाणा से दबोचने में सफलता हासिल की है।

अल्मोड़ा जेल में बंद अपने भाई को मिलने गए अभियुक्त नवीन की आईडी पर लिए गए सिम से ही कुख्यात गैंगस्टर कलीम ने प्रॉपर्टी डीलर को कॉल कर 01 करोड़ की फिरौती मांगी थी। तत्पश्चात धमकाने की नियत से गैंगस्टर कलीम ने अपने गुर्गों से प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था।

फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के अनेक प्रयास करने पर भी सफलता न मिलने पर अपना धैर्य बनाए रख पुलिस टीम ने कल मु0अ0सं0 525/ 2020 धारा 386/506 आईपीसी में अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर से दबोचा गया। एसएसपी हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/- के इनामी अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

*इनामी अभियुक्त का विवरण-*
नवीन कुमार पुत्र जगबीर सिंह ग्राम चंदवा थाना सदर हांसी जिला हिसार हरियाणा।

*पुलिस टीम*
1. SHO ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा
2. SI महिपाल सैनी
3. C संदीप कुमार

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *