आरोपी ड्राइवर आया गिरफ्त में

बहादराबाद. हरीद्वार

दिनांक 10-02-2023 की रात्रि में थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक वाहन स्कार्पियो HR 70 B 7063 के चालक ने उक्त वाहन बारात पर गाडी चढा दी। वाहन की चपेट में आकर बैंड के सदस्य सागर पुत्र सुखपाल निवासी रायसी लक्सर की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 31 अन्य लोग घायल हो गये।

सुखद माहौल के बीच घटी इस दुर्घटना के संबंध में रायसी लक्सर निवासी सुखवाल की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 33/2023 धारा 304 पंजीकृत किया गया। आरोपितों की तलाश में जुटी टीम ने पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए स्कार्पियो ड्राइवर राकेश सैनी पुत्र रघुवीर निवासी शिव कालोनी, फतेहपुर पो0 छुटमलपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 को आज दिनांक 13.02.2023 को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *