एक और वाहन चोर चढा पुलिस के हत्थे, चोरी की 01 मोटर साईकिल व एक अवैध चाकू बरामद

 लक्सर. हरिद्वार
दिनांक 25.02.2024

 

जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सिटी एवं देहात क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा ग्राउण्ड जीरो पर किए जा रहे प्रयासों का असर साफ दिखाई दिया जिससे लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

जनपद में चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी को जारी रखते हुए कोतवाली लक्सर में गठित पुलिस टीम ने चुराई गई 01 मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू को बरामद किया ।

पुलिस टीम को सूचना पर संदिग्ध आरोपी गौतम उर्फ अघोरी बाबा को चोरी की मोटर साईकिल व 01 अवैध चाकू के साथ धर दबोचा ।

*नाम पता आरोपी*
गौतम उर्फ अघोरी बाबा पुत्र चरण सिह निवासी ग्राम मौहल्ला रविदास मन्दिर सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण-*
1- वाहन संख्या UK08AU-1408
2-एक अदद अवैध चाकू

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 लोकपाल परमार –
2- कानि0 हिमांशु चौधरी
3-कानि0 अनुप पोखरियाल-

Related Posts

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *