बीच सड़क सारेआम महिला से कान से कुण्डल लूटकर भागने वाले अभियुक्त तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

रुड़की. हरिद्वार

दिनांक 21.7.2023 को साई सोसाईटी आदर्श नगर रुड़की निवासी श्रीमती विमला ने कोतवाली रुड़की पर अज्ञात मोटर साईकिल सवार पर पीछे से झपट्टा मारकर कान के कुण्डल ले जाने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से गहराई से पड़ताल करते हुए अनेक लोगों से पूछताछ की। गोपनीय तथ्यों के आधार पर टीम ने दिनांक 25.07.2023 को सोनाली पुल से अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीने गए कुन्डल सहित दबोचने में सफल रही।

*पकड़ा गया अभियुक्त-*
1. शुभम कुमार पुत्र राम कुमार निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की

*बरामदगी-*
1. कान का कुडंल (पीली धातु)
2. घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल स्प्लेन्डर प्लस

*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 अभिनव शर्मा
2-उ0नि0 चन्द्रमोहन
3-हे0कां0 प्रवीण कुमार
4-हे0कां0 नूर हसन
5-हे0कां0 रीना रावत
6-कां0 अनिल शर्मा

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *