बेलडा गांव में हुई पथराव की घटना में हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्यवाही

हरीद्वार

कल दिनांक 12/06/2023 की सांय कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेलडा में हुई घटना/पथराव के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में धारा 304 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला/पथराव के संबंध में कोतवाली रुड़की में SI कर्मवीर (वादी) द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 393/23 धारा 147, 148, 341, 353, 392, 511 भा.द.वि. 14 नामजद ; SI दीप कुमार (वादी) द्वारा मु०अ०सं० 395/23 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 333, 353, 427, 436, 504, 506 भादवी नामजद 13 एवं SI बारु सिंह चौहान (वादी) द्वारा मु०अ०सं० 394/23 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 333, 353 भादवी में 29 नामजद, दर्ज कराए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में सैकड़ों अज्ञात हैं जिनकी तथ्यों के आधार पर तलाश जारी है।

उक्त के तहत अलग-अलग मुकदमों में कार्यवाही करते हुए अभी तक 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शांति भंग में 19 के विरुद्ध धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई।

सभी प्रकार के मैन्युअल/इलेक्ट्रॉनिक तथ्यों/सबूतों को एकत्र कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विवेचना प्रचलित है जल्दी ही और गिरफ्तारी भी होंगी।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *