हरिद्वार पुलिस ने दबोचे 02 नटवरलाल

मंगलौर. हरीद्वार

जनपद में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है।

दिनांक 01.06.23 को ग्राम हरजोली जट में कुछ व्यक्तियों द्वारा बाइक के इंजन नंबर, चेचिस नंबर बदल कर फर्जी तरीके से कागज तैयार कर बाइक को उपयोग में लाए जाने संबंधी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 02 अभियुक्तों को खुली हुई बाइक व बाइक के फर्जी कागजों के साथ दबोचा गया। मौके से फरार 02 अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

मौके पर बरामद बाइक पर अंकित इंजन व चेचिस नंबर का मिलान करने पर बाइक गुरुकुल नारसन निवासी व्यक्ति के नाम होना व बाइक घर पर होना पाया गया।

जिस पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर धारा 41/102 सीआरपीसी व 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- संदीप पुत्र रामपाल निवासी हरजोली जट कोतवाली मंगलौर हरिद्वारl
2- सुमित पुत्र कालूराम निवासी कगवली कोतवाली मंगलौर हरिद्वारl

*बरामद माल*
1. एक अदद मोटरसाइकिल
2. एक अदद चाबी
3. पाना, पेचकश, हथौड़ी, अन्य कागजात

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल
2. उपनिरीक्षक हाकम सिंह
3. हेड कांस्टेबल विकास
4. कॉन्स्टेबल अरविंद
5. कांस्टेबल किशन देव राणा
6. पीआरडी धर्मेंद्र

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *