हरिद्वार पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता

रानीपुर हरीद्वार

जनपद में हो रही दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इनपर रोक लगाने हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रानीपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी संबंधी मामले में रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31/05/23 को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से बाल अपचरी सहित 02 को हिरासत में लेते हुए चोरी की 02 बाइकें बरामद की गईं।

दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनकी निशांदेही पर 06 अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
2- बाल अपचारी

*फरार/वांछित अभियुक्त*
प्रदीप कुमार

*बरामदगी*
1- हीरो स्पलेण्डर प्लस- 06
2- हीरो सुपर स्पलेण्डर- 01
3- हीरो स्पलेण्डर- 01

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी
3. उपनिरीक्षक मनोज सिरौला
4. हेड कां0 जितेन्द्र चौधरी
5. कास्टेबल सतवीर सिंह
6. कास्टेबल गम्भीर तोमर
7. कास्टेबल अजय कुमार
8. कास्टेबल रविन्द्र
9. कास्टेबल दीप गौड

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *