हत्या के प्रयास में शामिल अभियुक्त को पुलिस टीम ने दबोचा

*

*एक फोन कॉल पर आ धमकती थी 10-15 युवकों की टोली*

लक्सर. हरीद्वार

दिनांक-25.04.2023 को भूरनी खतीरपुर लक्सर निवासी सौरभ सैनी द्वारा करीब 15-20 युवको पर धारदार हथियारों को लेकर उसके भाई उमंग के साथ मार पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0 अ0 सं0 -361/2023 धारा-147, 148, 149, 307, 504 भादवि0 कायम व पंजीकृत कराया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि घायल उमंग सैनी गम्भीर अवस्था में अस्पताल सीएमआइ देहरादून में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवकों के बारे में ये जानकारी भी मिली कि ये सभी मिलकर लक्सर क्षेत्र में “गैंग ऑपरेट” करते हैं और अक्सर स्थानीय लोगों से मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में अपना खौफ फैला रहे हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर काम करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर प्रकरण में शामिल वांछित अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीप गांधी पुत्र स्व0 सुभाष निवासी ग्राम सोसायटी रोड राँयल पैलेस के पीछे वार्ड न0 11 कोतवाली लक्सर हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू के साथ आज गिरफ्तार किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश देने के साथ ही प्रकाश में आए गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की तैयारी जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
दीपक कुमार उर्फ दीप गांधी पुत्र स्व0 सुभाष निवासी ग्राम सोसायटी रोड वार्ड न0 11 लक्सर

*बरामदा माल*
01 अदद चाकू नाजायज

*पुलिस टीम-*
01. व0उ0नि0 अंकुर शर्मा
02. उ0नि0 नीरज रावत (चौकी प्रभारी कस्बा)
03. कानि0 ध्वजवीर सिंह

Related Posts

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *