चारधाम यात्रा को लेकर फर्जी रजिस्ट्रैशन पर किया मुकदमा दर्ज

दिनांक 23.05.24
कनखल हरिद्वार।

 

जनपद पुलिस द्वारा जगह-जगह यात्री रजिस्ट्रेशन की चेकिंग की जा रही है कोई भी अवैध रजिस्ट्रेशन पर यात्रा करते हुए पाया जाता था उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी*

दिनांक 22.05.24 को वादी श्री पुष्कर थिटे पुत्र रामकृष्ण थिटे निवासी लाथूर जिला लाथूर महाराष्ट्र द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 20.05.24 को वादी के द्वारा स्वंय व अपने 8 साथियों के लिए xplore raahein नामक टूर एण्ड ट्रैवल से व्हाटसअप द्वारा उक्त ट्रेवलर्स के कथित स्वामी सुमित से यात्रा पैकेज लिया जिसमे उनके लिये 02 गाडियां, ठहरने के लिए होटल व यात्रा रजिस्ट्रेशन शामिल है जिसकी कीमत 1 लाख 32 हजार रुपये थी जिसमे से 96 हजार रुपये भुगतान किये गये थे व शेष 36 हजार रुपये यात्रा के दौरान दिये जाने थे ।

दिनांक 22.05.24 को वादी व उसके साथी दो गाडियो से बैरागी कैम्प कनखल हरिद्वार पंहुचे जहां पर पुलिस बैरियर पर चारधाम यात्रा के वाहनो की सघन चौकिंग के दौरान वादी व उसके साथियों के यात्रा रजिस्ट्रेशन लेटर को चैक किया गया तो उसमे यात्रा की तिथि 21.05.2024 से 26.05.2024 थी परन्तु पुलिस द्वारा स्कैन करने पर पाया कि उक्त लोगों की यात्रा की वास्तविक तिथि 21.06.24 से 26.06.24 तक है ।

इस पर वादी को जानकारी हुयी कि उसके साथ सुमित उपरोक्त के द्वारा उत्तराखण्ड टूरिज्म डप्लिममैन्ट बोर्ड के यात्रा रजिस्ट्रैशन लेटर मे कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन लेटर देकर धोखा धडी की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 149/24 धारा 420.467.468.471 भादवि पंजीकृत किया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व मे अभियुक्त की धरपकड हेतु टीम गठन कर दविश हेतु रवाना कर दी गयी है।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *