पांच दिन बाद भी नहीं लग पाया रक्षित वालिया का सुराग दर-दर भटक रहे परिजन

हरिद्वार, 12 मई। घर से ऋषिकेश जाने की बात कह कर निकले जगजीतपुर निवासी 19 वर्षीय रक्षित वालिया का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पांच दिन पूर्व जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया का पौत्र रक्षित वालिया पुत्र अमित वालिया निवासी शिव मंदिर जगजीतपुर कनखल ऋषिकेश जाने की बात की कहकर घर से निकला था। देर रात तक भी उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सभी जगह तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगायी है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने बताया कि रक्षित की तलाश में पूरा परिवार भटक रहा है। सभी उसकी कुशलता को लेकर चिंतित हैं। बेटे के इंतजार में मां दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए है। पूरा परिवार मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। कनखल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। रक्षित वालिया के पिता अमित वालिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षित वालिया से घर लौटने की मार्मिक अपील की है। अमित वालिया ने कहाकि रक्षित वालिया की मां का बुरा हाल है। पुत्र के इंतजार में उसके आंसू भी नहीं थम रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है। अमित वालिया ने कहा कि यदि रक्षित का कुछ पता चले तो मोबाइल नंबर 9837135028 /8475024071 पर अवश्य दें। कनखल पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं। थाना कनखल प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि रक्षित वालिया की तलाश की जा रही है। जांच पड़ताल जारी है। एसओजी को भी लगाया गया है। शीघ्र ही उसे सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *