पुलिस की गुण्ड़ा प्रवृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर किये जाने की कार्यवाही अनवरत जारी

श्यामपुर. हरिद्वार
दिनांक 10-04-2024

 

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों पर कड़ाई से पालन करने के संबंध में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में विगत दिनों में श्यामपुर पुलिस द्वारा कई अभियुक्तों का गुंडा अधिनयम में चालान किया गया था जिनका वाद जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय के यहाँ विचाराधीन था। माननीय न्यायालय जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने अभियुक्त विपिन पुत्र भाग सिह निवासी ग्राम बेलडी साल्हापुर कोतवाली रूकडी जनपद हरिद्वार हाल पता देशी शराब ठेका श्यामपुर कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को थाना मण्डावली जनपद बिजनौर उ0प्र0 की सीमा में छोड़ा गया व हिदायत दी गई की 30 दिनों तक जिला हरिद्वार की सीमा के अंदर प्रवेश वर्जित है।अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

*जिला बदर अभियुक्त का नाम*

(1)विपिन पुत्र भाग सिह निवासी ग्राम बेलडी साल्हापुर कोतवाली रूकडी जनपद हरिद्वार हाल पता देशी शराब ठेका श्यामपुर कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार ।

*पुलिस टीम*
(1)अपर उ0नि0 रणजीत चौहान
(2)का0 585 सतीश कोटनाला
(3)का0चा0 मनमोहन सिह

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *