पटवारी पेपर प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआई2टी की दौड़भाग लगातार जारी

हरीद्वार

*”पटवारी पेपर प्रकरण”*

एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच कर रही एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह पहुंचा रही है।

गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम को कल गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया गया।

रिजार्ट में आए उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार

*बरामदगी*

1. नकदी ₹ 2,00000/-
2. सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि।

*ये हैं “अब तक 12”-*

1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक एवं
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम (नया मेहमान)

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये

कनखल हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व…

नशे में वाहन चला रहे 02 चालक पुलिस ने लिये हिरासत में, दो

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *