स्वामी कैलाशानंद गिरी सहित कई संतों को जहर देकर मारने की साजिश

हरिद्वार, 25 दिसम्बर– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज सहित हरिद्वार के कई प्रमुख संतों को जहर देकर मारने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। साजिश रचने वाले को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी का नाम विक्रम शर्मा और बागपत का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी 29 नवम्बर को स्वामी कैलाशानंद गिरी के आश्रम श्री दक्षिण काली मंदिर में भी आया था। पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि आरोपी 29 नवम्बर को आश्रम में आया था। करीब पांच घटे आश्रम में रूका था। उसने आश्रम के रजिस्टर में अपना नाम पता भी गलत दर्ज कराया था और आश्रम की रेकी की थी। वह किन गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसकी जानकारी भी जुटायी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि आरोपी प्रयागराज में रहने वाली साध्वी त्रिकाल भंवता के आश्रम पहुंचा और उन्हें जहर देकर संतों को मारने की योजना बतायी। इस पर साध्वी त्रिकाल भवंता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। साध्वी त्रिकाल भंवता ने उन्हें भी पूरे मामले अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक जनवरी को श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित किए जा रहे उनके जन्मोत्सव समारोह के दौरान भोजन में जहर मिलाकर उनकी, अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज की हत्या करना चाहता था। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि यूपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही रही है। स्थानीय स्तर पर एसएसपी व जिलाधिकारी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि आरोपी खीर में जहर मिलाकर संतों की हत्या करना चाहता था। जानकारी सामने आने पर जन्मोत्सव समारोह को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। भोजनालय में कैमरे आदि लगाए जाएंगे। इस दौरान महंत प्रेमगिरी, महंत महेश पुरी, स्वामी अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *