तीन दंगाई आए गिरफ्त में

 
 
 मंगलौर/  हरिद्वार
 
प्रधानी चुनाव एवं राशन शॉप को लेकर चल रही रंजिश के चलते दिनांक 12/12/2022 को दोनों पक्षों (जावेद व हाकम) के करीब 40-50 व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, ईंट-पत्थरों, लाठी-डण्डों व तलवारों का प्रयोग करने के संबंध में उ0नि0 भगतदास द्वारा कोतवाली मंगलोर में मु०अ०सं० 1437/22 धारा 147, 148, 149, 307, 323 आईपीसी दर्ज कराया गया था।
 
उक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए आज दिनांक 14-12-2022 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त कमरूल हसन उर्फ बौना पुत्र मौहम्मद हसन, हिफाजत पुत्र मौहम्मद हसन व जाहिद पुत्र मुबारिक समस्त निवासी ग्राम घोसीपुरा मंगलौर को दबोचकर नियमानुसार माननीय न्याय0 के समक्ष पेश किया जा रहा है। मुकदमे में फरार चल रहे शेष अभियुक्तों की तलाश के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *