अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में दिनांक-24 मई,2022 को तीन  एवं दिनांक 26 मई,2022 को चार, इस प्रकार कुल सात निर्माणों/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्रीमती प्रतिमा शर्मा, राधिका इन्कलेव, बहादराबाद हरिद्वार द्वारा किये गए दुकान का निर्माण, श्री अभिनव चौहान, टोल प्लाजा के सामने बहादराबाद द्वारा किया गया बैंकट हॉल का निर्माण, श्यामपुर कांगडी कनखल में किया गया अनाधिकृत निर्माण, श्री राजेश कुमार गुप्ता, गुरूकुल मार्ग जगजीतपुर द्वारा किये गए अनाधिकृत निर्माण, श्रीमती तनवी अहलुवालिया पत्नी श्री तरूण अहलुवालिया, बृज विहार कालोनी, जगजीतपुर के चार मंजिला निर्माण के  तृतीय तल का,े श्रीमती सपना विष्णु विहार जमालपुर रोड जीयपोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी, श्री राम प्रकाश गोयल, विकास कालोनी के पीछे मातृ सदन रोड कनखल हरिद्वार  द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माणों/कॉलोनियों को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार, अवर अभियंता श्री आकाश जगुडी व् स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी। 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *