हरिद्वार जनपद के तहसील भगवानपुर में उपजिलाधिकारी (श्री विजेश तिवारी), राजस्व एवं खान विभाग (श्री रवि नेगी) के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतो के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही की।

 हरिद्वार-गत दिवसों में जनपद के कतिपय क्षेत्रो से मिल रही अवैध खनन की सूचना के संदर्भ में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशो के क्रम में आज हरिद्वार जनपद के तहसील भगवानपुर में उपजिलाधिकारी (श्री विजेश तिवारी), राजस्व एवं खान विभाग (श्री रवि नेगी) के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतो के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही की।
खान विभाग द्वारा 3 करेस्रो पर कार्यवाही की, जिसमे से 2 करेस्रो क्रमश (शिद्धान्त एवम खालसा करेस्रो) को अवैध भंडारण पाए जाने पर शीज कर दिया साथ ही लाखो का जुर्माना भी लगा दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त मोहनरो नदी में गढ़वाल मंडल निगम के राजस्व चुगान लॉट (पट्टाधारक-लक्ष्मी कॉन्ट्रेक्ट) का भी औचक निरीक्षण किया।
चुगान लॉट में भारी अनिमितता पाए जाने पर संबधित को भी कड़ी चेतावनी का नोटिस जारी किया गया ।

उक्त के अतिरिक्त 02 ट्राली व 1 HM सीज कर थाने में सुपुर्द किये गए।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *