राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया

 

*हरिद्वार 02 जनवरी 2026*
जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया अतिक्रमण।
अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों से एवं रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास तक एवं मंगलौर क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं 14 बड़े यूनीपोल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे, झुगी झोपड़ी को भी हटाया जा रहा है।

Related Posts

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24…

ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

लक्सर हरीद्वार दिनांक 21.03.2026 को आवेदक रिजवान पुत्र जहीर हसन निवासी खेडी खूर्द थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर तहरीर बाबत विपक्षी द्वारा उसके व परिजनो के साथ मारपीट व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *