हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा को नई दिल्ली से सकुशल किया बरामद

 झबरेडा हरिद्वार
दिनांक-28.10.2024

 

दिनांक 24.10.2024 को वादी निवासी ग्राम बालूपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार ने थाना झबरेडा में आकर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक 20.10.24 को उनकी पुत्री घर से किताबें लेने के लिए भगवानपुर गयी थी परंतु वह लौटकर वापस घर नहीं आयी ।

प्रकरण महिला से सम्बन्धित होने के कारण थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गयी ।

महिला की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश की गयी।

पुलिस टीम के अथक प्रयासो से दिनांक 27.10.24 को गुमशुदा महिला न्यू अशोक नगर ईस्ट दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अपनी पुत्री को सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना झबरेड़ा पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जय सिंह राणा
2. कां0 अनिल
3. म0कां0 पूजा तोमर

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *