नए कानून के तहत पहली FIR दर्ज करने वाला नंबर 01 जिला बना हरिद्वार

हरिद्वार

डेढ़ सौ साल से चले आ रहे पुराने कानून को अलविदा कहते हुए आज पूरे उत्तराखंड में तीन नए कानून “भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम” लागू हुए हैं।

इसके अंतर्गत राज्य का प्रथम मुकदमा आज जनपद हरिद्वार में लिखा गया।

नये कानून के तहत जनपद हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर में वादी श्री विपुल भारद्वाज निवासी बिजनौर की तहरीर के आधार पर उत्तराखंड राज्य में भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत पहली एफ़आइआर दर्ज की गई जिनको डिजिटल हस्ताक्षर के बाद FIR की कॉपी दी गई।

क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर शांतनु पाराशर द्वारा स्वयं कोतवाली ज्वालापुर पर उपस्थित होकर वादी विपुल भारद्वाज को digitally signed उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति प्रदान करते हुए प्रकरण में विधिक कार्यवाही हेतु विवेचक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *