हरियाणा से स्वीफ्ट कार द्वारा देहरादून सप्लाई कर रहा था अग्रेंजी शराब

 बुग्गावाला हरिद्वार
दिनांक- 14.06.2024

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध अग्रेंजी /देशी/ कच्ची शराब/अवैध नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया ।
उक्त क्रम में दिनांक- 14.06.2024 को पुलिस टीम द्वारा चौकी अमानतगढ के सामने से आरोपी सुशील पुत्र चन्द्रपाल के वाहन स्वीफ्ट डिजायर से 06 पेटी (72 बोतल) अग्रेंजी शराब हरियाणा मार्का के साथ पकड़ा गया।
आरोपी से बरामदगी अवैध अग्रेंजी शराब के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
सुशील पुत्र चन्द्रपाल नि0 निजामपुर पतारा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी उ0प्र0।

*विवरण बरामदगी-*
वाहन स्वीफ्ट डिजायर से 06 पेटी (72 बोतल) अग्रेंजी शराब हरियाणा मार्का बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह ।
2- कानि0 1295 मोहित ।
3-हो0गा0 रुपेश ।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *