अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन

 

हरिद्वार 06 जुलाई 2025- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा गत दिवस देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। खनन विभाग द्वारा की गई छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों–एक पोकलैंड, एक जेसीबी, 10 टायर वाले दो बड़े डंपर तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही सीज किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार कल दिनांक 21/04/2026 की समय एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *