गंगा दशहरा स्नान के दौरान पुलिस और यात्री के बीच विवाद प्रकरण

 

हरिद्वार, रविवार को गंगा दशहरा स्नान के दौरान ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर घटी एक घटना जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक वीडियो कार सवार यात्री पुलिसकर्मी से उलझ रहा है।

घटना के समय पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक कार सवार को गाड़ी हटाने के लिए कहा था और नो पार्किंग में गाड़ी का चालान भी किया था इस पर, कार सवार व्यक्ति ने दरोगा के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी की शालीनता का दुरुपयोग करते हुए, आरोपी ने दरोगा को धमकी, मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमें महिलाओं बच्चों को प्रकरण से पृथक किया गया है।

गंगा दशहरा जैसे पवित्र पर्व में बिना लाइसेंस के असलहा को लेकर आने का कोई उचित कारण आरोपी द्वारा नहीं बताया गया।

पुलिस ने घटना के दौरान अत्यधिक संयम और पेशेवरता का परिचय दिया है। पुलिस का उद्देश्य कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन की सुरक्षा करना है।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *