खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लघंन करने के कराण दोषी पाये जाने पर दण्डित किया

देहरादून – न्याय निर्णाय अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने अवगत कराया है कि खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 की धारा-26(2)( ii    ) एवं इसी अधिनियम की धारा-51 का उल्लघंन करने के कराण धारा-52 से दण्डित करते हुए विपक्षी संख्या-1 मै0 रजत ट्रेडर्स निकट गीता भवन, मेन रोड़ विकासनगर देहरादून द्वारा रजत अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल दोषी पाये जाने के कारण रूपये 25,000/-(पच्चीस हजार रूपये) तथा विपक्षी संख्या-2 जगदीश फूड्स, निकट हरिलोक कालोनी, सराई बाईपास रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार को रूपये 4,50,000/-(चार लाख पचास हजार रूपये) एवं विपक्षी संख्या-3 सागर आॅयल कम्पनी, 192/9 छात्रावास रोड़, कैथल को रूपये 4,50,000/-(चार लाख पचास हजार रूपये) अर्थदण्ड कुल रूपये 9,25,000/-(नौ लाख पच्चीस हजार रूपये) से दण्डित किया जाता है। विपक्षीगण लेखा शीर्षक 0210-चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य, 04-लोक स्वास्थ्य, 104-फीस एवं अर्थदण्ड, 02-जुर्माना में इस आदेश के निर्गत होने के 30 दिन के भीतर निर्धारित लेखाशीर्षक में जमा करें अन्यथा नियत समयावधि में अधिरोपित शास्ति का संदाय न करने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा-96 में वर्णित प्राविधान के अनुसार भू-राजस्व के बकाया की भंाति वसूल किया जाए। ताकि बाद में आवश्यक कार्यवाही पत्रावली अभिलेखागार में सचित हो।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *