अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिये हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

 लक्सर हरिद्वार
दिनांक-23.09.2024

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।

एसएसपी हरिद्वार के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में नियमित रुप से अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।

पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 23.09.2024 को थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान शहजाद नामक आरोपी को अवैध नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा गया ।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम का आरोपी*
शहजाद पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम नसीरपुर कला उर्फ दौडबसी थाना पथरी जनपद हरिद्वार ।

*विवरण बरामदगी-*
1-99 टेबलैट ALPRAZOLAM TABLETS IOP.5mg (ALPRASAFE-05) ,
2- 168 केपसूल DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE TRAMADOL
3-14 सीसी CODECTUSS सिरप
4- मो0सा0 यूके17टी-7869 स्पलैन्डर प्लस

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 नरेन्द्र सिह
2-हे0कांनि0 अर्जून सिहं
3- कांनि0 गंगा सिह

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *