नशे के आगोश में फंसा युवक भूल गया था कि ख़ुद कि गाड़ी कहां पार्क की

रानीपुर हरिद्वार

 

दिनांक 16.11.2024 की रात्रि में पुलिस कन्ट्रोल रूम को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बसपा तिराहा से पीएसी पेट्रोल पम्प के मध्य 04 लड़कों ने उससे मारपीट कर उनकी मो0सा0 को छीन ली और मौके से भाग गए।

सूचना पर तत्काल सम्पूर्ण जनपद में वाहन की चेकिंग करायी गयी व रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच की तो उक्त व्यक्ति काफी नशे में पाया गया। रानीपुर झाल से लेकर नहर पटरी जाने वाली सड़क पर तलाशी लेने पर उक्त मो0सा0 स्पलेण्डर को लावारिस अवस्था में चाबी एवं हैल्मेट सहित सड़क किनारे मिली।

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह काफी नशे में था जिस कारण वह भूल गया कि उसने अपनी मोटर साइकिल कहां खड़ी की। मोटर साइकिल न मिलने पर उसने लूट की झूठी सूचना दे दी।

तहकीकात में सूचना झूठी मिलने पर मेडिकल करवाकर झूठी सूचना देने पर आरोपी युवक का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर बरामद मोटरसाइकिल को सीज किया गया। झूठी सूचना देने पर युवक ने पुलिस से माफी मांग भविष्य में गलती न दोहराने की बात कही।

*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अजीत डबराल
2. का0 गिरेन्द्र सिंह
3. का0 सर्वजीत
4. का0 दिग्पाल राणा

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *