जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि ग्राम शिवगढ़ में एक व ग्राम फूलगढ़ में तीन व्यक्तियों की मृत्यु दिनांक 10 सितम्बर,2022 को हुई है

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि ग्राम शिवगढ़ में एक व ग्राम फूलगढ़ में तीन व्यक्तियों की मृत्यु दिनांक 10 सितम्बर,2022 को हुई है, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर पता चला कि बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन न किया जाना प्रकाश में आया है।
श्री मनोज  निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु दिनांक 09.सितम्बर, 2022 को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है।
ग्राम फूलगढ़ में अमरपाल उम्र लगभग 30 वर्ष एवं  श्री अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया उक्त प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। 
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने से संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है, किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *