अवैध कालोनी को सील किया गया

 हरिद्वार-आज  उपाध्यक्ष/ जिलाधिकारी हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में ंसचिव हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शान्तरशाह पंतजलि क्षेत्र में 09 अनाधिकृत कालोनियों को मौके पर सील किया गया साथ ही बरसानाधाम कालोनी शान्तरशाह में अनाधिकृत रूप से बन रहे धार्मिक निर्माण को भी सील किया गया। उक्त अनाधिकृत कालोनियॉ सहदेवपुर मार्ग शान्तरशाह में अवैध रूप से विकसित की गयी है। साथ ही हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत श्री श्याम चौहान द्वारा डी-11 गली फ्रेडन्स कालोनी सुभाषनगर, ज्वालापुर, जिला-हरिद्वार में भी अवैध कालोनी को सील किया गया। प्राधिकरण क्षेत्र में कार्यवाही श्री उत्तम सिंह चौहान (सचिव ह0रू0वि0प्रा0), श्री विजय नाथ शुक्ला (संयुक्त सचिव/ उप जिलाधिकारी रूडकी), श्री माधवानन्द जोशी (अधिशासी अभियन्ता), श्री डी0एस0रावत व श्री पंकज पाठक (सहायक अभियन्ता), श्री ललित मोहन पोखरियाल(नायब तहसीलदार रूडकी), श्री संजीव अग्रवाल (अवर अभियन्ता) तथा प्राधिकरण स्टाफ द्वारा सीलिंग की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *