मुख्यमंत्री द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

देहरादून  11 जुलाई – माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में  अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
मसूरी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के पांचवा दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लंडोर बाजार आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है। उप जिलाधिकारी मसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सड़कों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मसूरी में लगातार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण चिन्हत कर सम्बन्धित को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जा रहे है, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा तथा यह अभियान अभी लगभग 15 दिन और चलेगा।  
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी

Related Posts

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार कल दिनांक 21/04/2026 की समय एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *