पेंशन धारकों से जागरूक रहने की अपील

हरिद्वार समाचार– मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया कि आजकल साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑन लाइन अपडेट करने के लिए कॉल किया जा रहा है, उनके पास पेंशन धारकों का पूरा डाटा जैसे नियुक्ति का दिनांक, सेवानिवृत्ति का दिनांक, पी0पी0ओ0 नम्बर (पेंशन भोगी भुगतान आदेश संख्या) आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, ईमेल आईडी, सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि, मासिक पेंशन, नॉमिनी आदि की जानकारी होती है। साइबर अपराधी पेंशन धारकों को पूरे डाटा के साथ फोन करते हैं, ताकि पेंशन धारकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि वे पेंशन निदेशालय/कोषागार/उपकोषागार/पोस्ट ऑफिस/सी0एस0सी0 से हैं। साइबर अपराधी पेंशन धारकों का पूरा डाटा बताते हुए उनका जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु ओटीपी साझा करने के लिए कहते हैं, एक बार जब पेंशन धारक फोन पर आये हुए ओटीपी को साझा कर देते हैं तो, जालसाजों को पेंशन धारक के बैंक खाते का डायरेक्ट एक्सेस कन्ट्रोल मिल जाता है। तत्पश्चात् वे पेंशन धारक के बैंक खाते में जमा समस्त राशि का तुरंत दूसरे फर्जी बैंक खाते या वॉलेट में स्थानांतरित कर देते हैं।
इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार ने पेंशन धारकों से जागरूक रहने की अपील तथा अवगत कराया कि पेंशन निदेशालय/कोषागार/उपकोषागार/ पोस्ट ऑफिस/सी0एस0सी0 कभी भी किसी पेंशन धारक को उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करता है और न ही ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करता है। यह पेंशन धारकों का कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन प्रमाण पत्र को व्यक्तिगत रूप से पेंशन निदेशालय/कोषागार/उपकोषागार/ पोस्ट ऑफिस/सी0एस0सी0 में जाकर अपडेट करायें तथा जागरूक रहें हरिद्वार sa

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *