लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 04 बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोचा

 गंगनहर हरिद्वार

 

दिनांक 23.04.2024 को वादी साहिब पुत्र हसीन निवासी बन्धा रोड महिग्रान रूडकी द्वारा तहरीरी सूचना बावत दो लड़के व उनके अन्य साथी नाम पता अज्ञात द्वारा वादी से 8000/- रू0 छीन लेने तथा डरा धमाकर उनके द्वारा मोबाईल न0-9837246026 पर 2500 रूपये पेटीएम करा लेने के सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर कोतवाली गंगनहर में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर मुल्जिमानों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु रवाना की गयी।

पुलिस टीम को दिनांक- 28.04.2024 को देर रात्रि घटना में शामिल आरोपी अब्दुल समद, साकिब, शाहरुख व सुहैब को 5000 रुपये नगदी व तीन फोन के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

*नाम पता आरोपी*
1-अब्दुल समद पुत्र ईनाम निवासी रामपुर थाना कोतवाली गगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार।
2- साकिब पुत्र साकिर नि0 ग्राम रामपुर थाना कोतवाली रुडकी गंगनहर जनपद हरिद्वार।
3- शाहरुख पुत्र गय्यूर निवासी रामपुर कोतवाली गगनहर रुडकी हरिद्वार।
4-सुहैब पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम रामपुर थाना कोतवाली गगनहर रुडकी हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरणः-*
1- 5000/- रुपये
2- तीन फोन स्क्रीन टच

*पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 अशोक सिरसवाल
2- हे0कां0 सन्दीप कुमार
3- कां0 रणवीर सिंह
4- कां0 अजय दत्त
5- कां0 अजय

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *