गैर इरादतन हत्या सम्बन्धित मुकदमें के 02 वांछित दबोचे

गंगनहर  हरिद्वार

 

दिनांक 05.11.23 को वादी अमर पुत्र श्याम सिंह निवासी शक्ति विहार कॉलोनी पाडली गुर्जर रुड़की द्वारा कोतवाली गंगनहर पर प्रार्थना पत्र दिया कि रोहित, नरेश व उनके तीन साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर शिकायतकर्ता के भाई पर वार किया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

दाखिल प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 641/23 धारा 147/ 148/ 149/ 304 IPC बनाम रोहित आदि पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 27.12. .2023 को सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त नरेश व रोहित को जटवाड़ा पुल से घेर घोटकर दबोच लिया। दोनों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मौके पर ही हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*नाम पता अभियुक्तः-*
1- नरेश पुत्र रमेश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की कोतवाली गंग नहर
२- रोहित पुत्र नरेश निवासी उपरोक्त

*बरामद माल-*
घटना में प्रयुक्त एक डंडा

*पुलिस टीमः-*
१- उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
2- हेड कांस्टेबल यूनुस बेग
३- हेड कांस्टेबल अमित शर्मा

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *