पुलिस ने मोबाइल चोर दबोचा

हरीद्वार

दिनांक 14 जून 2023 को सुखधाम दादू बाग कनखल निवास शिवांश माहेश्वरी द्वारा थाना कनखल में आकर सूचना दे गई कि प्रेम नगर आश्रम पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी व उसके दोस्त की स्कूटी से मोबाइल चोरी कर लिए थे। सूचना पर तुरंत मुवमेंट दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक मौजूद सीपीयू में तैनात हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह ने एक युवक को पकड़ कर उसके कब्जे दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं।

पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह B.S.M. डिग्री कॉलेज रुड़की से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है और वर्तमान में कनखल में ही राजपूत धर्मशाला में रह रहा है। घर से खर्चे के पैसे ना मिलने पर आरोपी युवक द्वारा मोबाइल चोरी करने का तरीका ढूंढा गया और स्कूटी की कई सारी चाबियां बनवा कर घाटों के आसपास खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराने लगा। अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस टीम ने चोरी के कुल 22 मोबाइल, 06 चाबियां, 16 सिम कार्ड व 03 मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।

*बरामद माल-*
1- एप्पल, वीवो, redme, Oppo, oneplus के कुल 22 मोबाइल फोन
2- स्कूटी की 06 मास्टर चाबियां,
3- 16 सिम कार्ड व 03 मेमोरी कार्ड

*अभियुक्त का विवरण-*
नवनीत सिंह पुत्र कमल किशोर निवासी आगा मीर देवड़ी, सुभाष नगर, थाना वजीरगंज, लखनऊ, उ0प्र0

*पुलिस टीम-*
(1) SI भजराम चौहान
(2) SI कमलकांत रतूड़ी
(3) C. गोपाल सिंह (सीपीयू)
(4) C. प्रदीप सिंह (सीपीयू)
(5) C. अरविंद नौटियाल (थाना कनखल)
(6) C. जसवीर (थाना कनखल)

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *