कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्त में आया लगभग 2 साल से छुप रहा दुष्कर्म प्रकरण का ₹5000/- का इनामी

बहादराबाद. हरीद्वार

10 वर्षीय बालक के साथ यौन उत्पीड़न के सम्बन्ध में दिनांक 06.07.2022 को थाना बहादराबाद में दर्ज मु0अ0स0 271/22 धारा 377, 323 I.P.C. में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त कल्लू को S.O.G. रुड़की एवं थाना स्थानीय की संयुक्त पुलिस टीम ने अथक प्रयास के पश्चात दबोचने में सफलता हासिल की।

फरार रहने पर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 82/83 CrPC की कार्यवाही कर मफरुरी में दिनांक 26.10.2022 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

उक्त प्रकरण के अतिरिक्त अभियुक्त कल्लू के खिलाफ दहेज अधिनियम में कोतवाली रानीपुर एवं पशु क्रुरता अधिनियम में थाना मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल में भी मुकदमें दर्ज हैं।

*नाम पता अभियुक्त-*
1. कल्लू पुत्र बरम कुरैशी उर्फ छोटा निवासी बढेडी राजपूतान, बहादराबाद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 271/22 धारा 377, 323 भादवि थाना बहादराबाद ।
2-मु0अ0स0 44/22 धारा 323.504.506.498ए भादवि व 2/3 दहेज अधि0 थाना रानीपुर।
3-मु0अ0स0 *** धारा 6/11(2) गौवश सरक्षण अधि0व 3/11पशु क्रुरता अधि0 थाना मुनीकरेती टिहरी गढवाल

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *