उत्तराखंड में इतने कम समय में 50 इनामी अपराधियों को पकड़ कर हरिद्वार पुलिस फिलहाल नंबर 1 पोजीशन पर है।

 
 
 हरिद्वार -अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के आदेश के क्रम में राज्य में चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को जनपद में सार्थक बनाए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
 
जिसके क्रम में जनपद में दिनांक 1/12/22 से चलाए जा रहे ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में हरिद्वार (भगवानपुर) पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते आज दिनांक 23/12/22 को 20-20 हजार के 02 अभियुक्तों छोटे उर्फ शुभम पुत्र मांगे राम व तुषार पुत्र अशोक निवासी गण चरथावल मुजफ्फरनगर को दबोचते हुए मात्र 23 दिनों में 50 ईनामी अभियुक्तों व 92 वांछित अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
 
पूरे उत्तराखंड में इतने कम समय में 50 इनामी अपराधियों को पकड़ कर हरिद्वार पुलिस फिलहाल नंबर 1 पोजीशन पर है।
 
इसके साथ ही लगभग दर्जन भर ईनामी अभियुक्तों द्वारा एसएसपी हरिद्वार की आक्रामक कार्यशैली एवं हरिद्वार पुलिस के खौफ से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *