अंतर्जनपदीय नकबजनी गिरोह का किया खुलासा, गिरोह के 02 मुख्य सदस्यों को दबोचा

 हरिद्वार  रुड़की

दिनांक 20 .12. 2023 की रात अज्ञात चोरों द्वारा दो मंजिली के कमरे का ताला तोड़कर ज्वेलरी व नगदी चोरी करने के संबंध में चौधरी चरण सिंह कॉलोनी रुड़की निवासी धर्मेंद्र कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 811/23 धारा 457, 380 भादवी पंजीकृत किया गया था। इसके पश्चात दिनांक 27 /28 .1 .2024 की रात सिविल लाइन रुड़की स्थित घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व नगदी चोरी करने के संबंध में अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय नेमचंद जैन की शिकायत पर मु0अ0सं0 48 / 24 धारा 380, 457 भादवी पंजीकृत किया गया।

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दोनों घटनाओं की गहराई से पड़ताल कर इन क्रियाकलापों में संलिप्त गैंग के पर्दाफाश हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की में एक पुलिस टीम गठित कर मामले की शुरुआती पड़ताल की तो सामने आया कि चोर चिन्हित घरों के मुख्य दरवाजा के बजाए दीवार फांदकर छत पर चढ़े और फिर घर के अंदर घुसकर सिर्फ सोने के जेवरात व नगदी को अपना निशाना बनाया।

गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास कर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए तो सामने आया कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। प्रकाश में आयी संदिग्ध स्कूटी की पड़ताल कर उक्त स्कूटी मालिक अजय कुमार को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ने में सफलता हासिल की।

कथित स्कूटी स्वामी से गहनता से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि उक्त स्कूटी मालिक ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रुड़की क्षेत्र की दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह द्वारा बीते वर्ष मार्च के महीने जनपद देहरादून के मेहंदीपुर कला क्षेत्र में भी नकबजनी करने की बात सामने आयी। पुलिस टीम ने गिरफ्त में आए आरोपी की निशांदेही पर गिरोह में सम्मिलित एक अन्य अभियुक्त को भी पकड़ा गया।

पकड़ में आए नकबजनी के आरोपित-
1-अजय कुमार पुत्र प्रदीप सिंह निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर कोतवाली ज्वालापुर
2-भोले पुत्र चंद्र मोहन निवासी उपरोक्त

बरामदगी-
1- नगदी 03 लाख 13 हजार रुपए
2- आरोपित भोला के बैंक खाते में 48000/- रुपए फ़्रीज
3- घटना में प्रयुक्त स्कूटी

पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी
2-उ0नि0 शशिभूषण जोशी
3-उ0नि0 नितिन बिष्ट
4-हे0कां0मनोहर भंडारी
5-हे0कां0नूर अहमद
6-हे0कां0गुलशन सिंह नेगी
7-हे0कां0दिनेश गुप्ता
8-हे0कां0इसरार अहमद
9-हे0कां0अशोक (सीआईयू रुड़की)
10-कां0 वसीम (सीआईयू हरिद्वार)
11-कां0 महिपाल (सीआईयू रुड़की)

Related Posts

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *