भिक्षा नहीं, शिक्षा दें,अभियान

 हरिद्वार-

 
 
 पुलिस महानिदेशक  उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति मे लिप्त बालक/ बालिकाओं को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु एवं नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु *भिक्षा नहीं, शिक्षा दें, व Support to educate a child* की थीम पर प्रदेश के सभी जनपदों में दिनाँक 1 अगस्त,2022 से 30 सितम्बर,2022 तक दो माह का *ऑपरेशन मुक्ति* अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।  
 
जिस क्रम में  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार के दिशा निर्देशन में एवं हरिद्वार में नियुक्त ऑपरेशन मुक्ति की (नोडल अधिकारी,) पुलिस उपाधीक्षक, महिला सुरक्षा, सुश्री निहारिका सेमवाल के द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के *तृतीय चरण*  हेतु आज दिनांक 31.08 2022 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में एक बैठक आयोजित की गयी ” आपरेशन मुक्ति “के तहत जनपद हरिद्वार में गठित 04 टीमों द्वारा चिन्हित कुल-608 बालक/बालिकाओं का जनपद हरिद्वार के विद्यालयों में दाखिला कराने व सरकारी योजनाओं के लाभ एवं विद्यालयों में दाखिला से सम्बन्धित (आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज) आदि बिन्दुओं व आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गयी, जिससे की अधिक बालक/बालिकाओं का जनपद के विद्यालयों में दाखिला हो सके । जिस पर  शिक्षा विभाग,  समाज कल्याण विभाग , व जिला बाल संरक्षण इकाई,  एवं अन्य विभाग द्वारा उक्त विषय में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया । बैठक में 1. अविनाश भदौरिया -जिला बाल संरक्षण अधिकारी  2 .श्रीमती किरण बिष्ट, प्रतिनिधि मुख्य शिक्षा अधिकारी, 3. श्री प्रकाश सिंह प्रतिनिधि मुख्य शिक्षा अधिकारी  3.श्री सन्दीप चौहान, सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी  उपस्थित हुये 
 

Related Posts

प्रशान्त कुमार, सहायक श्रम आयुक्त, हरिद्वार, ने अवगत कराया

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया श्यामपुर रेंज का निरीक्षण

  *हरिद्वार 20 मई 2026* श्यामपुर रेंज में विगत दिनों मारे गए नर एवं मादा टाईगर के सम्बन्ध में वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि द्वारा घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *