हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा , अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बुधवार को 11 अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
 
प्रभारी सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण/अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी ने बताया कि श्री पुनीत, राजागार्डन, जमालपुर रोड जगजीतपुर हरिद्वार द्वारा किये गए दुकान का निर्माण, श्री नईम अंसारी, जियापोता जमालपुर रोड हरिद्वार द्वारा किया गया व्यवसायिक निर्माण, श्री राजेश कुमार अनेजा, दयाल एन्कलेव, जियापोता मार्ग, जमालपुर कलां, हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री जोगेन्द्र कुमार पुत्र श्री राम सिंह निकट लक्की विहार, जमालपुर-जगजीतपुर रोड, जगजीतपुर , हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधित कालोनी, श्री सोनू चौहान, जमालपुर रोड , जगजीतपुर हरिद्वार द्वारा की गई अवैध रूप से विकसित कालोनी,  श्रीमती सपना विष्णु विहार जमालपुर रोड जियापोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी को पुनः सील किया गया, श्री संजय भाटिया, ग्राम-गाडोवाली, विष्णु विहार के बराबर में जमालपुर रोड जियापोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी, श्री प्रतीक अग्रवाल,ग्राम-गाडोवाली, जमालपुर रोड जियपोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी, श्री राहुल पाठक, कृष्णा विहार के निकट, जमालपुर-जियापोता रोड, हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री बल सिंह सैनी व विनोद कुमार जियापोता हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, समृद्धि एनकलेव जमालपुर-जियापोता रोड, हरिद्वार में विकसित कालोनी को (पुनः सील) सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक, प्राधिकरण अधिवक्ता श्री गोपाल शर्मा, अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार  व स्टाफ  की टीम द्वारा  सील  करने की कार्यवाही की गयी। 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *