एचईसी काॅलेज में फेयरवेल पर छात्रों ने मचाई धूम

 

 हरिद्वार-एईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार बीए एव ंबीएससी तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं की फेयरवैल का आयोजन किया गया जिसमें मिस्टर फेयरवैल एवं मिस फेयरवैल के चयन के लिये विभिन्न चरणों की प्रतियोगिता रखी गयी थी। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ-चढ कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उदघाटन संस्थान के डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा ने माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रतियोगी छात्रों को नृत्य, विभिन्न प्रकार के खेल एवं रैम्प वाॅक कम्पटीशन से गुजरने के पश्चात निर्णायक मण्डल द्वारा मिस्टर बैस्ट पर्सनैलिटी बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र नीतिन, मिस बैस्ट पर्सनैलिटी बीएससी तृतीय वर्ष की सृष्टि पाण्डेय, मिस्टर फेयरवैल बीए तृतीय वर्ष के आकाश गुनसारिया एवं मिस फेयरवैल बीए तृतीय वर्ष की गौरी श्रीकुंज चुनी गयी। इस विदाई समारोह में डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकाॅमनायें दी।
इस आयोजन में वर्णिका नागर, अनु सिंह, गौरव भूषण, दीपाली अग्रवाल, शिवानी, सुनीति त्यागी, मिनाक्षी सिंघल, समीक्षा आदि शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *